पीएम मोदी बोले- याद रखा जाएगा टोक्यो, ‘टीम पर गर्व है’, महिला हॉकी टीम मैच हारी पर जीता दिल

नई दिल्ली
भारतीय हॉकी के इतिहास में बुधवार का दिन बेहद अहम रहा, जहां पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में हिस्सा लिया। हालांकि बाद में अर्जेंटीना ने कड़े मुकाबले में 2-1 से मात देकर अपनी जगह फाइनल में पक्की कर ली। वैसे अभी महिला हॉकी के लिए मेडल की उम्मीद टूटी नहीं है। अब कांस्य पदक के लिए शुक्रवार को भारत का मुकाबला ब्रिटेन से होगा। भले ही भारतीय टीम हार गई है, लेकिन खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना सभी कर रहे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि एक चीज जिसे हम टोक्यो 2020 के लिए याद रखेंगे, वो है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन। आज और पूरे खेलों में हमारी महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार कौशल दिखाया। टीम पर गर्व है। आगे के खेल और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। वहीं खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक ने लिखा कि निराश मत होइए। आपने बहुत ही अच्छा मुकाबला किया। आखिरी सेकंड तक आपने मैच को रोमांचक और जीवंत बनाए रखा। हमें आप पर गर्व है। कांस्य पदक मैच के लिए तैयार हो जाइए।

सेमीफाइनल में हारी थी पुरुष टीम
वहीं दूसरी ओर कई दशकों बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। जिसके बाद उसका मुकाबला बेल्जियम से हुआ। जिसमें भारतीय टीम 5-2 से हारकर गोल्ड के मुकाबले से बाहर हो गई। हालांकि अभी कांस्य पदक की उम्मीद बाकी है।

सिंधु लौटीं भारत
वहीं बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाली पीवी सिंधु बुधवार को हैदराबाद वापस आईं। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मैं विशेष तौर पर अपने कोच पार्क ताए-सांग को धन्यवाद करती हूं। मैं उनके साथ 1 साल से ज्यादा समय से ट्रेनिंग कर रही हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत त्याग किया है। मैं इनकी मेहनत और समर्पण को सलाम करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *