चौकी के पास से गायों को चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बनी बीएसए इंजीनियरिंग पुलिस चौकी के समीक्षे गाय चोर के गायों को चुरा ले गए। गाय चोरों की काली करतूत एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं पुलिस वीडियो की पुष्टि नहीं होने की बात कह रही है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में गाय चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। गाय चोर पलक झपकते ही रात के अंधेरे में गायों को गाड़ी में लादकर रफूचक्कर हो जाते हैं। शनिवार रात चोर पुलिस चौकी के पास से गाय चोरी कर ले गए। वारदात पास के ही लगे एक मकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो रविवार को वायरल हो गया। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बनी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर रात के अंधेरे में गाय चोर कई गायों को चुरा ले गए। मैक्स पिकअप में आधा दर्जन से अधिक चोर पुलिस चौकी के पास से कई गायों को पलक झपकते ही गाड़ी में लादकर रफूचक्कर हो गए। गाय चोरों की यह करतूत पास के ही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो की पुष्टि नहीं होने की बात कह रही है पुलिस
वहीं, सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक वीडियो गाय चोरों का सामने आया है। वीडियो में कई गए चोर नजर आ रहे हैं, लेकिन यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास का है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *