केवल 500 रुपए के लिए छोटे भाई को बड़े भाई ने दी ये खौफनाक सजा

 कैमूर 
बिहार के कैमूर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को ऐसी खौफनाक सजा दी कि उसकी मौत हो गई। आरोपी छोटे भाई से अपने 500 रुपए मांग रहा था जो उसने उसे पूर्व में दिए थे। 

छोटे भाई ने जब पैसे देने से मना किया तो बड़े भाई को गुस्सा आ गया। उसने डंडा उठा लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। गुस्से में लाल बड़े भाई को पता भी नहीं चला कि कब उसके छोटे भाई ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में घटित हुई। यहां रहने वाला आरोपी रामू मजदूरी का काम करता है। उसका छोटा भाई नाबालिग था। रामू ने बताया कि वह कुछ नहीं करता था और उसे नशे की लत लग गई थी। उसने कई बार मना किया लेकिन उसमें किसी तरह का सुधार नहीं आया।

आरोपी ने बताया कि उसने छोटे भाई को 500 रुपए दिए थे। जब उसने उससे पैसों के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद रामू ने उससे पैसे वापस मांगे। लेकिन छोटे भाई ने पैसे नहीं दिए। इसपर उसे गुस्सा आ गया और उसने डंडा उठाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *