आज से पर्यटकों के लिए फिर खुलेगा दिल्ली का चिड़ियाघर 

नई दिल्ली।   
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बंद हुए चिड़ियाघर को आज (रविवार) से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। करीब साढ़े तीन महीने बाद चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए खुलेगा। कोरोना के मामले बढ़ने पर अप्रैल महीने में चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था। चिड़ियाघर में पर्यटकों को दो पालियों में प्रवेश मिलेगा। पहली पाली में सुबह आठ बजे से लेकर 12 बजे तक के बीच पर्यटक घूम सकेंगे। जबकि दूसरी पाली में पर्यटक दोपहर एक बजे से लेकर पांच बजे चिड़ियाघर में वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।

चिड़ियाघर में प्रवेश पर्यटकों को ऑनलाइन टिकट के आधार पर मिलेगा। जिसके लिए वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। हालांकि टिकट बुकिंग की सुविधा 24 घंटे पहले ही शुरु कर दी गई थी। प्रवेश के दौरान पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। हाथों को सैनेटाइज किया जाएगा। चिड़ियाघर परिसर में घूमने के समय पर्यटकों के लिए मास्क अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले वर्ष जब मार्च महीने में चिड़ियाघर कोरोना के चलते बंद हुआ था। उसके बाद इस वर्ष एक अप्रैल को चिड़ियाघर को खोला गया था। लेकिन उसके कुछ दिन कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण दोबारा से बढ़ने पर चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए फिर से बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *