जबलपुर जा रही बस विदिशा में पलटी, 10 से ज्‍यादा घायल,3 की हालत गंभीर

विदिशा
 रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा (vidisha road accident) हो गया है। दरअसल रविवार सुबह इंदौर से जबलपुर (indore to jabapur) जा रही एक स्लीपर कोच (sleeper coach) बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना सुबह 5:30 से 6:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। वही 10 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को राजधानी रेफर किया गया है।

दरअसल घटना विदिशा जिले के पास घटिया जहां रविवार सुबह इंदौर से जबलपुर जा रही है। एक स्लीपर कोच बस सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनई के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिनमें 10 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। वहीं 3 यात्रियों को भोपाल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची है। वही यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

यात्रियों की माने तो ड्राइवर तेज गति से वाहन चला रहा था। यात्रियों के मना करने के बाद भी ड्राइवर नहीं माना। इस बीच रात करीब ढाई बजे सोनकच्छ के पास बस खराब हुई। करीब 1 घंटे के वक्त के बाद बस को ठीक किया गया। वहीं तेज गति से चलने के कारण बस पलट गई। जिस वक्त बस पलटी उस वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *