यूजी आठ, पीजी की तीन लाख और बीएड की 70 हजार सीटों पर प्रवेश कराने आज से होंगे पंजीयन

भोपाल

उच्च शिक्षा विभाग ने सूबे के 1264 निजी और सरकारी कालेजों साथ बीएड कालेजों के आगामी सत्र 2021-22 में प्रवेश देने आज से पंजीयन शुरू हो गये हैं। यूजी के 12 और पीजी के पंजीयन सात अगस्त तक चलेंगे। काउंसलिंग से विभाग यूजी के आठ लाख और पीजी की करीब तीन लाख सीटों पर प्रवेश कराएगा। काउंसलिंग में शामिल होने वाली छात्राओं को पंजीयन कराने पर कोई भी शुल्क नहीं लगाया गया है। उनका पंजीयन निशुल्क होगा, लेकिन छात्राओं को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यूजी में सत्यापन दो से 14 और पीजी में दो से नौ अगस्त तक होंगे। यूजी का अलाटमेंट बीस और पीजी का अलाटमेंट 14 अगस्त को जारी किया जाएगा। यूजी में विद्यार्थी 25 और पीजी में 19 तक प्रवेश ले सकते हैं और निरस्त भी करा सकेंगे। इसके बाद यूजी का दूसरा चरण 27 अगस्त से 14 सितंबर और पीजी का दूसरा चरण 21 अगस्त से 11 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद यूजी की सीएलसी 16 से तीस सितंबर तक और पीजी की सीएलसी 14 से तीस सितंबर तक चलेगी।

बीएड में 758 कालेज देंगे प्रवेश
प्रदेश में 758 बीएड कालेजों की करीब 70 हजार सीटों पर प्रवेश देने रविवार से पंजीयन शुरू हो रहे हैं। विद्यार्थी घर बैठे या कियोस्क से पंजीयन कर सकते हैं। वहीं सत्यापन के लिये वे  अपने दस्तावेजों को  अपलोड कर सकते हैं। आनलाइन सत्यापन कर सकेंगे। विद्यार्थियों का डाटा सत्यापन के लिए प्रदेश के 498 कालेजों को भेजा जाएगा। प्रोफेसर विद्यार्थियों द्वारा भरी गई जानकारी का उनके अपलोड किए गए दस्तावेजों के साथ सत्यापन करेंगे।

विभाग ने कालेजों में प्रवेश के लिए हेल्प सेंटर बनाए हैं। जहां विद्यार्थी अपनी कोई समस्या का निराकरण करा सकता है। इसके अलावा उनकी सुविधा के लिये होती है तो वह मुख्यालय स्तर पर 0755-2551698, 2554763 और एमपी आनलाइन के हेल्प सेन्टर 0755-6720201 और बीएड के लिए 0755-2554572 पर सम्पर्क कर सकते है। बीएड कालेज में आॅनलाइन प्रवेश कराने विभाग तीन राउंड कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *