अब होगी शिक्षा में माताओ की भूमिका, अंगना म शिक्षा कार्यक्रम हेतु शिक्षिकाओं का हुआ प्रशिक्षण

नारायणपुर
जिले में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम हेतु शिक्षक-षिक्षिकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर.मण्डावी ने नारायणपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंगना म शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षिकाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि माँ केवल सन्तान को जन्म नही देती, उन्हें शिक्षा भी देती है। इसलिये माताओं को प्रथम गुरु भी कहा जाता है।

कोरोना संक्रमण काल जैसा की विगत 15 माह से स्कूलों  मे तालाबंदी की स्थिति बनी हुई है और छोटे बच्चों को अध्यापन से जोडे रखना बहुत कठिन है ऐसे में पूर्व प्राथमिक तथा प्राथमिक कक्षाओं में माताएं ही बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं गणितीय कौशल का विकास ,घर पर ही कर सकतीं हैं इस हेतु हमे माताओ का उन्नमुखीकरण करते हुये इस कार्य हेतु तैयार करने  कि आवश्यकता है ताकि इस कोरोना महामारी के दौरान भी बच्चे पढाई से जुडे रहे । इसके पश्चात जिला मिशन समन्वयक श्री जी.बी.एस.रेड्डी ने सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुये इस दिशा में बेहतर से बेहतर कार्य करने को कहा तथा स्कूल रेडीनेस पर प्रकाश डालते हु बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मे माताओं की महत्वपूर्ण भुमिका होती है। उन्होने कहा कि वर्तमान समय कोरोना काल का है और जैसा कहा जा रहा है कि वर्तमान मे तीसरे लहर की बाते सुनाई दे रही है वो बच्चों का ही है और अगर स्कूल नही खुलते है ऐसी परिस्थितियों मे मातायें अपने बच्चों को खेल खेल के माध्यम से घर पर ही अध्यापन करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *