US के बड़े ऐलान के बाद बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पार रॉकेट दागे गए 

नई दिल्ली
इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास एक बार फिर से रॉकेट दागे गए हैं। बड़ी बात यह है कि अमेरिकी दूतावास को हमला ऐसे समय बनाया गया जब अमेरिका की ओर से मिडल ईस्ट मिशन को 2021 के अंत तक खत्म करने का ऐलान किया गया है। अमेरिका के इस ऐलान के अगले ही दिन बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के पास राकेट दागे गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कादिमी से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही यह ऐलान किया गया था कि इस साल के अंद तक अमेरिका अपने मिडल ईस्ट कॉम्बैट मिशन को खत्म कर देगा।

हालांकि कादिमी से मुलाकात के बाद बाइडेन ने इस बात को दोहराया था कि अमेरिका इराकी सेना को ट्रेनिंग और सुझाव देना जारी रखेगा। गौरतलब है कि फिलहाल इराक में अमेरिका के तकरीबन 2500 सैनिक मौजूद हैं, जो अमेरिका के कॉम्बैट मिशन का हिस्सा हैं। अमेरिकी ट्रूप इराक में आईएस के लड़ाकों को खत्म करने में मदद के लिए इराक पहुंचा था। बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने अफगानिस्तान से भी अपनी सेना को वापस बुलाने का ऐलान कर दिया था।

अफगानिस्तान में किसी भी तरह की रणनीतिक सफलता नहीं मिलने के बाद और अपने हजारो सैनिकों की जान गंवाने के बाद आखिरकार अमेरिका को तालिबान के सामने झुकना पड़ा और अपनी सेना को वापस बुलाना पड़ा था। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना वापस बुलाए जाने के बाद से तालिबान तेजी से अफगानिस्तान को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में करने की कोशिश कर रहा है और उसे अपने इस मिशन में लगातार सफलता मिल रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *