महाराष्ट्र: ‘वसूली कांड’ में अनिल देशमुख पर CBI का शिकंजा, 12 ठिकानों पर मारा छापा 

मुंबई
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। देशमुख लगातार केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर है। ईडी के बाद अब सीबीआई ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की है। पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ वसूली और करप्शन के मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र में 12 ठिकानों पर तलाशी ली। जानकारी के मुताबिक सीबीआई अफसरों का सर्च ऑपरेशन मंगलवार देर रात से शुरू हुआ, जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। सीबीआई ने मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, सांगली और अहमदनगर में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। 

जानकारी के मुताबिक वसूली और करप्शन के मामले में संदिग्ध बिचौलियों के अलावा सीबीआई ने अहमदनगर और मुंबई में डीसीपी राजू भुजबल और पुणे और मुंबई में एसीपी संजय पाटिल के आवासों पर छापेमारी की। डीसीपी राजू भुजबल जहां समाज सेवा शाखा के प्रभारी थे, वहीं एसीपी संजय पाटिल यूनिट से जुड़े थे। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी इस मामले में आज संदिग्धों को गिरफ्तार कर सकती है।

दरअसल, सीबीआई ने इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के आरोपों पर भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें अनिल देशमुख के साथ कुछ अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया था। जांच एजेंसी ने अपनी शुरुआती जांच के तहत पूर्व मंत्री से पूछताछ की और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में उनका बयान दर्ज किया। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख की FIR रद्द करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज आपको बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे और अन्य मुंबई पुलिस अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया और उन्हें हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने के निर्देश दिए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *