30 में से 9 उद्योग ने स्थापित किया प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन ही रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा ने उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण यंत्र स्थापना का मामला उठाया। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 30 उद्योगों में से 9 उद्योग ने समुचित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थापित स्थापित कर लिया है, वहीं शेष 20 उद्योगों को बंद करने की कार्यवाही की गई।

जुनेजा ने प्रश्नोत्तर काल के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल किया कि रायपुर जिले में स्थापित 30 उद्योगों में समुचित प्रदूषण नियंत्रण स्थापित नहीं होना बताया गया है? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि 30 उद्योगों में से 9 उद्योगों के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र स्थािपत कर लिया गया है तथा शेष 20 उद्योगों द्वारा समूचित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित नहीं किए जाने के कारण छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा उनमें से 18 उद्योगों के विरुद्ध जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 33 क के तहत विद्युत विच्छेदन – उत्पादन बंद करने की कार्यवाही की गई। 1 उद्योग के विरुद्ध पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित करने तथा विद्युत विच्छेदन – उत्पादन बंद करने की कार्यवाही की गई तथा शेष 1 उद्योग के विरुद्ध जल अधिनियम 1974 की धारा 33 क के तहत तथा वायु अधिनियम 1981 की धारा 31 क के तहत पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित करने तथा विद्युत विच्छेदन – उत्पादन बंद कराने की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *