मंदसौर जहरीली शराब मामले में थाना प्रभारी, SI और आबकारी विभाग के निरीक्षक सस्पेंड

मंदसौर

मंदसौर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत के मामले में पिपलिया मंडी थाना प्रभारी शिव कुमार यादव और SI रामलाल दडिग को निलंबित कर दिया गया है। मामले में आबकारी विभाग के निरीक्षक नरेंद्र डामोर को भी निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने अवैध शराब बेचने वाले पिंटू उर्फ योगेंद्र का मकान तोड़ दिया है। पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के खकरई गांव में किराने की दुकान से अवैध शराब खरीदकर पीने से तीन लोगों की मौत हुई थी।

मंदसौर प्रदेश के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का विधानसभा क्षेत्र है। देवड़ा ने ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। प्रदेश में इससे पहले भी उज्जैन और मुरैना में भी जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *