ओलंपिक: मेंस आर्चरी टीम से जगी पदक की उम्मीद

नई दिल्ली
जापान के टोक्यो शहर में आयोजित हो रहे ओलंपिक खेलों का आज चौथा दिन है। पदक स्पर्धाओं की बढ़ती संख्या के बीच अब भारतीय एथलीटों से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ती जा रही है। आयोजन के चौथे दिन भारत के खिलाड़ी 10 अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं, जिनमें से तीन खेलों में मेडल भी दांव पर हैं। आज मनिका बत्रा, सुमित नागल, अतनु दास, शरत कमल भारत की तरफ से बड़े चेहरों में से एक हैं, जिनका इवेंट है। आज भारत की शुरुआत अच्छी रही है, जिसमें मेंस आर्चरी टीम, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और तलवारबाज भवानी देवी ने जीत हासिल की। हालांकि भवानी दूसरे राउंड में हार गईं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *