महाराष्ट्र सदन में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सदन में सोमवार सुबह आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों द्वारा कूलिंग का काम अभी जारी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि दिल्ली फायर सर्विस ने बीते महीने जारी एक आदेश में हाल ही में भीषण आग की चपेट में आए ऐसे किसी भी भवन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनके पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट तो है, लेकिन उन्हें नया अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया गया है। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया जब दमकल विभाग ने पाया कि ऐसे कुछ प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों में अस्पताल और निर्माण इकाइयां शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *