लगातार हो रही बारिश से 2 डिग्री गिरा तापमान

भोपाल
शहर में पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। सुबह 9 बजे तक शहर में 40.3 एमएम बारिश दर्ज हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट आई। वहीं, दूसरी तरफ बारिश के कारण शहर की कई कॉलोनियों में लबालब पानी भर गया। बैरासिया इलाके की कई कॉलोनियों आज सुबह जलमग्न हो गई। बारिश के कारण रविवार की रात कई कॉलोनियों में बिजली गुल रही। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि शहर में 24 चौबीस घंटों के दौरान वर्षा और गरज-चमक  के साथ बौछारे पडेंÞगी।
   
वर्तमान में सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र आदुर्बल होकर उत्तरी छत्तीसगढ़-झारखंड क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र के रूप में समुद्र तल से 5.8 कि.मी की ऊंचाई तक फैले चक्रवात परिसंचरण के साथ सक्रिय है। इससे होकर एक ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश के उत्तरी गुजरात तक गुजर रही है।

शनिवार रात को शहर की कई कॉलोनियों में अंधेरा छाया रहा। सबसे अधिक परेशानी का सामना पुराने शहर की कॉलोनियों में रहने वालों को झेलना पड़ा। पुष्पा नगर, अशोका गार्डन, नवीन नगर, सेमरा, चांदबाड़ समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले अधिकतर लोगों की रात अंधेरे में कटी। उक्त इलाकों में लाइट की आंखमिचौली चलती रही। अशोका गार्डन की कई कॉलोनियों में एक फेस करीब 3 घंटे बंद रहा।

शहर में पिछले चार दिन से भले ही लगातार बारिश हो रही हैं, लेकिन अभी भी बड़ा तालाब फुल नहीं हुआ है। पिछले 12 घंटों के दौरान हुई बारिश से 0.3 पानी की बढोतरी तालाब में हुई है। इससे बड़े तालाब का लेवल 1660.1 फीट पर पहुंच गया है। कल तक यह 1659.90 फीट पर था। तालाब को फुल लेवल 1666.00 है। तालाब का सबसे कम लेवल 1652.00 फीट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *