सुकमा के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए 

सुकमा
सुकमा जिले के मिनपा और पद्दीगुड़ा के जंगलों रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार सुबह चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दमगुड़ा में मुठभेड़ हो गई, जो अभी तक जारी है। मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई और नक्सलियों के घायल होने की खबर है। चिंतागुफा थाने व आस-पास के कैंपों से जिला बल के नेतृत्व में सीआरपीएफ 150 व 131 बटालियन, डीआरजी व एसटीएफ के करीब 200 जवान पदमगुडा की तरफ रात में रवाना हुए थे। 
सुबह गांव के पास जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। इधर, जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार सुबह नौ बजे तक मुठभेड़ जारी थी, जिसमें दो नक्सली मारे जाने की खबर है। जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। 
खबर की पुष्टि करते हुए एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ चल रही है। सर्चिंग करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितने नक्सली मारे गए हैं और कितने घायल हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *