विश्व जागृति मिशन मनाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव
राजनंदगांव
विश्व जागृति मिशन के कोषाध्यक्ष दिनेश भाई पटेल ने बताया कि महर्षि वेद व्यास के जन्मदिवस को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। प्रात: स्मरणीय धर्म के प्रणेता युगपुरुष धर्म रत्न विश्व विख्यात परम पूज्य सुधांशु महाराज सद्गुरु शिष्यों को पूर्णिमा के चांद की तरह चमकाते हैं। भक्ति में इतनी शक्ति होती है शिष्य भी सतगुरु रूप दिखता है शिष्य सद्गुरु की चरण पादुका का प्रक्षालन कर चरणामृत ग्रहण करेंगे भक्ति सेशक्ति आती है गुरु कृपा से सद्गुरु साधक है। युक्ति भक्ति और मुक्ति के साधक है संस्कारधानी राजनंदगांव के गुरु भक्त शिष्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों में व्यस्त है यह दिन शिष्य के लिए सर्वोच्च दिन होता है।
संस्कारधानी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का 24 जुलाई 2021 को परम पूज्य सतगुरु सुधांशु जी महाराज का भव्य दरबार सजाया जाएगा। प्रात: 8: 30 बजे गणेश वंदना दीप प्रज्वलन संस्था के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर खंडेलवाल करेंगे। सतगुरु चरण पादुका पूजन सद्गुरु पूजन प्रात: 9 सतगुरु चरणों में समर्पित भक्ति रस भजन की धारा भक्त प्रभावित करेंगे। परम पूज्य सुधांशु महाराज की अमृतवाणी आॅनलाइन आनंद धाम आश्रम नईदिल्ली से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सद्गुरु अमृत सतगुरु दर्शन कर अपने को शिष्य धन्य धन्य व कृतार्थ करेंगे। प्रात: 10 बजे से भक्तों में श्रेष्ठ महावीर हनुमान की भक्ति में सुंदरकांड का पाठ सभी भक्तों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल हनुमान मंदिर परिसर सिंधु भवन जीई रोड के बाजू में इसके साथ अपने सद्गुरु को वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे तथा संकल्प लेंगे कि हम दो रोटी का दान प्रतिदिन गौ सेवा करेंगे व अपने आसपास के पेड़ों में प्रतिदिन पानी डालकर उनकी देखरेख कर पर्यावरण सुरक्षा करेंगे। तत्पश्चात सद्गुरु महा आरती व प्रसाद ग्रहण करेंगे।
