मंत्री देवड़ा मंदसौर जिले में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा 23 जुलाई को सुबह मंदसौर जायेंगे। देवड़ा मल्हारगढ़ में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा मल्हारगढ़ के नवीन भवन, आईटीआई कॉलेज, नारायणगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण करेंगे। देवड़ा लिम्बावास में मांगलिक भवन का भूमि-पूजन भी करेंगे। मंत्री देवड़ा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम मंदसौर में ही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *