शिवसेना छग के 37 वे स्थापना दिवस पर कार्यकतार्ओं का सम्मान

राजनांदगांव
शिवसेना छत्तीसगढ़ के 37वे स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला मुख्यालय के साहू भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी ब्लाक, विधानसभा,सहित ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। दोपहर1बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई सर्वप्रथम जिलेभर से आये प्रमुख पदाधिकारी और शिवसैनिको का भगवा वस्त्र से सम्मान किया गया।

जिला प्रमुख कमल सोनी ने कहा 14 जुलाई स्थापना दिवस से 27 जुलाई शिव सेना पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे के जन्मदिन तक पखवाड़े भर सेवा पखवाड़ा मनाए जाने का निर्णय लिया गया। उस दौरान कोरोना काल मे अथक सेवा देने वाले डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी, रक्तदाता, समाजसेवी सहित जनहित में भागीदारी निभाने वाले लोकप्रिय नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही पार्टी के विस्तार के लिए अहम योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। जिसमे युवाओ को पार्टी से जोडऩे के लिए सदस्यता अभियान पर जोर दिया जाएगा।

जिला प्रमुख सोनी ने कहा प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में शिवसेना पूरे प्रदेश में 27 जुलाई सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसकी शुरूआत 14 जुलाई से की गई है। इसी के अनुसरण में राजनांदगाँव जिला इकाई द्वारा जिले के ब्लाक, विधानसभा, और ग्राम स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिन्हा, जिला सचिव के.के. श्रीवास्तव (सीनियर जर्नलिस्ट),जिला प्रवक्ता राजेश वर्मा (अधिवक्ता), विधानसभा प्रमुख आकाश सोनी, संजय सर्पे, चंद्रेश बघेल, हेमंत सोनी, किशोर देवांगन, आयुष वर्मा, भगबालि प्रधान, सुनील ढीमर, ज्ञानचन्द लोढ़ा, अर्जुन उइके, सेवत ठाकुर,मुन्ना मानिकपुरी, भारसिंग गावरे, केशव साहू आदि बड़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *