मुख्यमंत्री चौहान ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में आज रूद्राक्ष का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा अपने संकल्प के अनुसार प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है।

रुद्राक्ष का पौधा आस्था का प्रतीक माना जाता है। इसके फल की मालाएँ भी धारण की जाती हैं। रुद्राक्ष धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके बीज मुख्य रूप से भारत और नेपाल में आभूषणों और माला के रूप में उपयोग किए जाते हैं। रुद्राक्ष हिमालय के प्रदेशों के अतिरिक्त असम, मध्यप्रदेश, उत्तरांचल, अरूणाचल प्रदेश, बंगाल में पर्याप्त मात्र में पाए जाते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी रुद्राक्ष के वृक्ष देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *