निगम के सफाई ठेकों में भारी गोलमाल,भाजपा पार्षद दुबे ने की जांच की मांग

रायपुर। भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे ने नगर निगम की सफाई ठेकों में हो रहे भ्रष्टाचार पर महापौर से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या वे निष्ठा एप का कड़ाई से पालन करवाने के लिए आदेश देँगे और अब तक निष्ठा एप में उपस्थिति संबंधी मापदंड का पालन क्यों नही हो रहा था और अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को किसके आदेश पर उपस्थित बताकर करोड़ों रुपए का भुगतान हो गया। इस पूरे मामले में सभी का मिला जुला खेल नजर आता है इसलिए वस्तुस्थिति को स्पष्ट करना जरूरी है।

मृत्युंजय दुबे ने महापौर और नगर निगम आयुक्त से पूछा है सफाई ठेके में अनुपस्थित लोगों के भुगतान में हुए भ्रष्टाचार की क्या वे जाँच करवाएँगे  , नियमानुसार निष्ठा एप में बाद में  अनुपस्थित कर्मचारियों की संख्या में सुधार जोनल अफसर या जोन कमिश्नर के प्रतिवेदन के आधार पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी , निगम आयुक्त के द्वारा नोटशीट के माध्यम से ही कर सकते हैं , क्या इस प्रक्रिया को अपनाया गया था और उसके बाद भुगतान हुआ । यदि ऊक्त प्रक्रिया का पालन नही हुआ और भुगतान हुआ है तो यह नगर निगम में चल रहे सफाई घोटाले का सबसे बड़ा प्रमाण है। यदि महापौर के संज्ञान में यह नही है तो वे इस बड़े गोलमाल के जाँच का आदेश देवें ,तभी रायपुर शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था में सुधार हो सकता है । भाजपा पार्षद दल इस भ्रष्टाचार की जाँच नही होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *