काशी आगमन: संपूर्णानंद विवि में प्रधानमंत्री करेंगे जनसभा, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

वाराणसी 

वाराणसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर काशी वासियों को सौगात देने के साथ ही संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में जनसभा करेंगे। इस सभा में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कम से कम लोगों को ही इसमें बुलाने की रणनीति बन रही है। पीएम के आगमन के मद्देनजर शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सभी विभागों को अलर्ट किया है। अभी पूरा कार्यक्रम पीएमओ को फाइनल करना है। फिर भी प्रशासन अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने में लगा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि संपूर्णानंद में जनसभा अभी प्रस्तावित है। लेकिन अंतिम निर्णय पीएमओ को लेना है। यहां की सभा के लिए कोविड प्रोटोकाल प्राथमिकता पर है। मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग के अलावा डॉक्टरों की टीम रहेगी। जानकारी के अनुसार, बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बीएचयू, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाली सभा, काशी विश्वनाथ मंदिर तक के कार्यक्रम को फाइनल किया जा रहा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *