भारत सरकार ने दिया जवाब- केवल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को वापस बुलाया, कंधार में बंद नहीं किया कॉन्सुलेट

 नई दिल्ली 
अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात और कंधार में तालिबान के बढ़ते पकड़ को देखते हुए भारत ने अपने राजनयिकों और सुरक्षा कर्मयों को वापस बुला लिया है। कंधार के कई अहम इलाकों पर तालिबान के तेजी से कब्जा जमाने और पश्चिम अफगानिस्तान में सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर ऐसी खबर आई कि भारत ने कंधार में वाणिज्य दूतावास यानी कॉन्सुलेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। मगर भारत सरकार ने इसका खंडन किया है और कहा है कि कंधार में भारत के वाणिज्य दूतावास को बंद नहीं किया गया।। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कंधार में भारत के महावाणिज्य दूतावास को बंद नहीं किया गया है। हालांकि, कंधार शहर के पास भीषण लड़ाई के कारण भारत के सभी स्टाफों को कुछ समय के लिए वापस लाया गया है। मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि स्थिति स्थिर होने तक यह पूरी तरह से अस्थायी उपाय है। फिलहाल, वाणिज्य दूतावास हमारे स्थानीय स्टाफ सदस्यों के माध्यम से काम करना जारी रखेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *