बीजेपी और सपा में सीधी टक्कर, कई जिलों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीते  

 लखनऊ 
यूपी में आज ब्लाक प्रमुख के 476 पदों  के लिए वोटिंग होगी। मतदान 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित किये जाएंगे। गुरुवार को हुए नामांकन दाखिले के दौरान राज्य के कई जिलों में हुए बवाल, तोड़फोड़, मारपीट और फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने सभी तैनात प्रेक्षकों और जिलाधिकारियों को पूरी तरह से शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान करवाए जाने के निर्देश दिये हैं। इससे पहले कई जिलों में भाजपा के कई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। 
 ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में पहली बार अलीगढ़ जिले की 12 में से 11 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। शुक्रवार को नामांकन वापिसी में तीन सीटों पर नामांकन वापिस होने पर एक प्रत्याशी रह जाने के चलते निर्विरोध घोषित कर दिया गया। अब शनिवार को गंगीरी ब्लॉक प्रमुख सीट पर भाजपा-सपा में टक्कर होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। हालांकि सपा ने पहले से ही निष्पक्ष चुनाव न होने का आरोप लगाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *