अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, शव कूड़े के ढेर में छुपाया 

भोगांव (मैनपुरी)
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 52 वर्षीय अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने अधेड़ का शव कूड़े के ढेर में छिपा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना गुरुवार सुबह की है। ग्राम छाछा निवासी 52 वर्षीय प्रमोद जाटव पुत्र मिहिलाल सुबह अचानक घर से गायब हो गया। कुछ देर बाद उसका शव गांव के ही निकट कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी मिली तो सीओ अमर बहादुर सिंह, कोतवाली प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान मिले। उसकी पीट-पीटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सीओ का कहना है कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *