एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाएगी आप, शुरू होगा यूपी जोड़ों अभियान

 लखनऊ 
 आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाएगी। इसकी शुरुआत गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ‘यूपी जोड़ों अभियान’ शुरू करेंगे। अभियान की सारी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।

सभाजीत सिंह ने कहा कि सभी 403 विधानसभाओं में सदस्यता अभियान संयोजक बनाए गए हैं। मंडल स्तर पर भी सदस्यता अभियान प्रभारी बनाए गए हैं। वरिष्ठ नेताओं को अभियान की मानिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाएगी।  इसके बदले उन्हें रसीद दी जाएगी, जो पूरी तरह से निशुल्क होगी। यह अभियान प्रदेश में सकारात्मक राजनीति के नए युग का सूत्रपात करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *