सांसद शंकर लालवानी की पत्नी का निधन

इंदौर
 इंदौर के
सांसद शंकर लालवानी की पत्नी अमिता लालवानी का बुधवार को गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया है। वह पिछले दो महीने से गंभीर रूप से ‍बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार बुधवार को उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के मुताबिक सांसद शंकर लालवानी की पत्नी अमृता लालवानी का इलाज लंबे समय से इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन आज उन्होंने दम तोड़ दिया जिसके बाद लालवानी परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। जानकारी ये भी सामने आई है कि सांसद लालवानी की पत्नी का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे रीजनल पार्क मुक्तिधाम में किया जाएगा। इधर, प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के नए प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दो दिवसीय दौरा भी इस दुःखद सूचना के बाद निरस्त हो गया है। बता दें कि प्रभारी मंत्री बनने के बाद मंत्री नरोत्तम मिश्रा का यह पहला इंदौर दौरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *