पंचायत सचिव के पद पर तीन लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश

ग्वालियर। जिला पंचायत ग्वालियर द्वारा तीन पात्र लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश प्रदान किए गए। जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष शांतिशरण गौतम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत किशोर कान्याल द्वारा पंचायत कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश प्रदान किए गए। जिला पंचायत द्वारा गठित छानबीन समिति में परीक्षण उपरांत पात्र पाए गए आवेदक  रविन्द्र पाठक पुत्र स्व. लक्ष्मीनारायण पाठक निवासी ग्राम देवरीकला जनपद भितरवार की रिक्त ग्राम पंचायत केरूआ, यशपाल रावत पुत्र स्व. सरदार सिंह रावत निवासी आदमपुर की रिक्त ग्राम पंचायत रिछारीकलां तथा लोकेन्द्र सिंह जाटव पुत्र स्व. रामहेत जाटव निवासी ग्राम रही को रिक्त ग्राम पंचायत बेलगढ़ा जनपद पंचायत भितरवार में पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। जिन तीन लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश प्रदान किए गए हैं, उन तीनों के पिता जिला पंचायत कार्यालय ग्वालियर में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *