मंत्री सिलावट एवं सांसद सिंधिया ने देवेन्द्र को सौंपा अनुकंपा नियुक्ति-पत्र

धार

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  सोमवार को धार जिले के भ्रमण के दौरान देवेन्द्र को अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आदेश प्रदान किया। देवेन्द्र दसौंधी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार प्रकट करते हुये कहा कि पिता के आकस्मिक निधन के बाद परिवार के पालन-पोषण की चिंता दिन-रात सता रही थी, लेकिन शासन की मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना की मदद से उसकी यह चिंता प्रदेश सरकार ने दूर कर दी है।

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा योजना में जिन शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की मृत्यु कोविड संक्रमण के कारण हुई है उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। जल संसाधन विभाग के कर्मचारी मुकेश दसौंधी की गत 25 अप्रैल को कोविड संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी थी। उनकी मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र देवेन्द्र दसौंधी को जल संसाधन विभाग में कम्प्युटर ऑपरेटर के पद पर मनावर जिला धार के जल संसाधन कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *