भाजपा नेताओं पर भड़कीं ममता बनर्जी- पार्टी में राजनाथ सिंह जैसे भी नेता लेकिन आपने तो हद कर दी 

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विधानसभा में बोलते हुए बीजेपी विधायकों के बर्ताव पर सवाल उठाया। अपने भाषण में उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी में कई शालीन नेता हुए हैं और अभी भी हैं। सुषमा स्वराज से लेकर राजनाथ सिंह तक कई नेताओं को मैंने देखा है लेकिन यहां भाजपा के सदस्य जो कर रहे हैं, उसमें ना कोई शिष्टाचार दिखता है और ना ही शालीनता। ये लोग तो सदन का भी सम्मान नहीं करना जानते हैं। 

ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों के हंगामे किए जाने के संदर्भ में ये बात कही। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दो जुलाई को जब विधानसभा में अपना भाषण पढ़ रहे थे तो बीजेपी सदस्यों ने जबरदस्त हंगामा किया था। जिसके बाद उन्होंने अपना भाषण बीच में ही बंद कर दिया था। ममता बनर्जी ने सदन में अपने भाषण में इस घटना को लेकर कहा कि भाजपा विधायकों का ये तरीका ठीक नहीं था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *