ट्रेन में पति को सोता हुआ छोड़ किसी और के साथ फरार हुई पत्नी 

बलिया
हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक नवविवाहिता अपने पति को ट्रेन में सोता हुआ छोड़कर किसी और के साथ फरार हो गई। पत्नी के फरार होनने का पता युवक को तब चला, जब वो नींद से जागा। पत्नी के फरार होने की गुमशुदगी अब युवक ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित पति ने बताया कि वो बलिया जिले के एक कस्बे का रहने वाला है। उसका परिवार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता है। वहीं, युवती बिहार के गया जिले की रहने वाली है और उसका भी परिवार आसनसोल में रहता है। दोनों ने दिसंबर 2020 में अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। तब से दोनों साथ-साथ रह रहे थे। हालांकि, युवती के परिजन शादी से नाराज थे। पीड़ित पति ने बताया कि घूमने का प्लान बनाया और सियालदह एक्सप्रेस से बलिया के लिए चल दिए। 

बताया कि सुरेमनपुर से पहले उसे नींद आ गई। बलिया स्टेशन पर नींद खुली तो पत्नी गायब थी। पत्नी को गायब देख उसने आसपास के सभी यात्रियों से पूछताछ की। तो पता चला कि उसकी पत्नी सुरेमनपुर स्टेशन पर ही ट्रेन से उतर गई। परेशान पति बलिया से गाड़ी रिजर्व कर सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचा। फोटो दिखाकर लोगों से पत्नी के विषय में जानकारी ली। एक चाय के दुकानदार ने बताया कि युवती मेरी ही दुकान पर आई थी। ऑटो चालक के मोबाइल से किसी से बात की।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *