भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपी स्टेन स्वामी का निधन, कई दिनों से थे बीमार

मुंबई
भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी (84) का निधन हो गया। सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। इसी दौरान वकील ने ये जानकारी कोर्ट के साथ साझा की। स्टेन स्वामी को देश का सबसे उम्रदराज आरोपी कहा जाता था। गिरफ्तारी के बाद से ही उनको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें थीं। जिस वजह से वो कई बार कोर्ट भी गए, लेकिन उनको जमानत नहीं मिली। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वामी पार्किसंस समेत कई बीमारियों से पीड़ित थे। साथ ही पिछली साल उनको कोरोना भी हो गया था। जिस वजह से बीच-बीच में उनकी तबीयत खराब होती रहती थी। अप्रैल के अंत में उनको ज्यादा परेशानी होने लगी, जिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्वामी को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती करवाने का आदेश दिया। तब से उनका इलाज जारी था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बीच में उनको वेंटिलेटर पर भी शिफ्ट कर दिया गया था। कोर्ट को दी गई जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई को अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *