दहेज में मिले 51 पौधों के साथ विदा हुई बेटियां

कोरबा
चरामेति फाउंडेशन के सदस्य पर्वतारोही हेमंत गणेश्वर और राजेश साहू की बहन नीलिमा गणेश्वर और नीतू साहू का विवाह 1 जुलाई को हुआ और इन दोनों बेटियों को दहेज के रुप में चरामेति फाउंडेशन ने 51 पौधे भेंट किए और इन्हीं को लेकर वे घर से विदा हुई।

चरामेति फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत महतो ने बताया कि 2015 से कार्यरत चरामेति फाउंडेशन में इस परंपरा की शुरूआत 10 नवंबर 2017 को वृक्ष सेवा विश्व सेवा अभियान के रूप में की गई थी। इसके तहत आज 59 से अधिक विवाहों में और सैकड़ों कार्यक्रमों में भेंट स्वरूप पौधे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दहेज में पौधे देने की प्रथा की शुरूआत अप्रैल 2018 में प्रशांत महतो की बहन मनीषा महतो के विवाह से हुई थी। इसी के तहत 1 जुलाई को चरामेति फाउंडेशन के सदस्य पर्वतारोही हेमंत गणेश्वर और राजेश साहू की बहन नीलिमा गणेश्वर और नीतू साहू का विवाह हुआ और इसी दौरान कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने चरामेति फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत महतो व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन बेटियों को दहेज के रुप में 51 पौधे दिए गए ताकि वृक्ष से मिला आॅक्सीजन युगों तक आॅक्सीजन के रूप में अपना आशीर्वाद देता रहे। इन पौधों को लेकर दोनों बेटियां घर से विदा हुई।

इस मौके पर कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर,विशाल शुक्ला, चरामेति फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत महतो , पर्वतारोही हेमंत गणेश्वर,राजेश साहू,अरविंद सोनी, सुशांत टोप्पो, गिरीश राठौर, जितेंद्र यादव,निशा महतो, वृषभानु महतो, अर्चना साहू, पवन ठाकुर एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *