नहीं थमा है मौत का सिलसिला, 24 घंटे में कोरोना से छह और ब्लैक फंगस से तीन की मौत

पटना
कोरोना से छह और ब्लैक फंगस से तीन मरीज की मौत हो गयी. इसमें आइजीआइएमएस में कोरोना से तीन व ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत शामिल है. पीएमसीएच में भी ब्लैक फंगस से दो मरीजों की जान चली गयी.

वहीं, एम्स में जमुई व नालंदा निवासी दो लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि कोरोना पॉजिटिव के एक भी मरीज नहीं मिले. इसके साथ ही नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को एक भी संक्रमित मरीज की जान चली गयी.

इधर, आइजीआइएमएस में वर्तमान में 132 मरीजों का कोराना वार्ड में इलाज चल रहा है. यहां कुल 43 बेड खाली हैं. जबकि 102 मरीज ब्लैक फंगस के भर्ती हैं. 24 घंटे के अंदर दो ब्लैक फंगस के मरीजों को भर्ती किया गया व चार को डिस्चार्ज किया गया है. वहीं, पीएमसीएच में कोविड के एक मरीज को भर्ती किया गया, जहां संख्या बढ़कर छह पहुंच गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *