केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में 11 के छात्रों के लिए प्रारंभ हुआ तरुणोत्सव व ब्रिज कोर्स

रायपुर
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में गुरुवार को कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए आॅनलाइन मोड में तरुणोत्सव एवं ब्रिज कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रभा मिंज ने कहा कि बिना किसी दुविधा के आगे के अध्ययन जारी रख सकते है, अभी आप लोगों के मन में शंका होगी कि हम कक्षा 11वीं के लिए किन विषयों का चयन करें, जिससे हमें आगे चलकर कैरियर के लिए कोई समस्या न हो। आप लोगों की इन्हीं शंकाओं का समाधान ब्रिज कोर्स और तरुणोत्सव के द्वारा विभिन्न विषय विशेषज्ञों एवं कैरियर काउंसलर के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कोर्स के अंतर्गत विभिन्न विषयों तथा कौशल विकास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जो विषय चयन के लिए सहायक सिद्ध होंगे।

उप प्राचार्य एससी उपाध्याय ने भाषा की महत्ता के बारे में अपना विचार साझा किए। बीडी मानिकपुरी पीजीटी हिंदी ने कहानी के माध्यम से बताया कि निरंतर परिश्रम करने वालों की मेहनत व्यर्थ नहीं जाती। आरके झा ने तरुणोत्सव एवं ब्रिज कोर्स के उद्देश्य के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई तक प्रतिदिन निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *