किसानों को अब तक 2500 करोड़ से अधिक का कृषि ऋण

रायपुर
राज्य के लगभग 7 लाख किसानों को चालू खरीफ सीजन में खेती-किसानी के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक 2517 करोड़ रूपए का ऋण दिया जा चुका है। इस साल किसानों को बिना ब्याज के कुल 5300 करोड़ रूपए का ऋण दिए जाने का लक्ष्य है।

राज्य शासन द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से खरीफ सीजन 2021 के लिए 7 लाख 25 हजार मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्व 29 जून तक 4 लाख 34 हजार मीट्रिक टन उर्वरक भंडारण एवं 2 लाख 97 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 29 जून तक सहकारी समितियों में 5 लाख 34 हजार 551 क्ंिवटल खरीफ फसल के प्रमाणित बीज का भंडारण एवं 3 लाख 92 हजार 567 क्ंिवटल बीजों का वितरण किसानों को किया गया है। इसी प्रकार वर्मी कम्पोस्ट 5 लाख 36 हजार 596 क्विंटल का भंडारण हो चुका है। किसानों को 3 लाख 74 हजार 567 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का वितरण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *