प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी उल्का 3 को आएंगे, 6 को लौटेंगे

रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का 3 जुलाई छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं और वे यहां पर तीन दिनों तक कोण्डागांव, कांकेर और जगदलपुर का दौरा करेंगे और कार्यकतार्ओं से चर्चा कर 6 जुलाई को सुबह 10 बजे ओडिसा के कोरापुट के लिए रवाना हो जाएंगे।

संक्षिप्त दौरान कार्यक्रम के अनुसार सप्तगिरी शंकर उल्का तीन जुलाई को दोपहर 12.30 बजे नवरंगपुर (ओडिसा) से कोण्डागांव के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे कोण्डागांव से कांकेर के लिये रवाना होंगे। शाम 7 बजे कांकेर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। 4 जुलाई 2021 को सुबह 11 बजे कांकेर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे कांकेर से चित्रकुट (बस्तर) के लिये रवाना होंगे। शाम 7 बजे चित्रकुट में कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे। 5 जुलाई 2021 सोमवार को सुबह 10.30 बजे चित्रकुट (बस्तर) से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे जगदलपुर में कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 6 जुलाई 2021 मंगलवार को सुबह 10 बजे जगदलपुर से कोरापुट (ओडिसा) के लिये रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *