Panna से चोरी हुआ डम्पर, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी सहित किया बरामद

पन्ना
 पन्ना  में 30 जून को एक 10 चक्का डम्पर चोरी हो गया था जिसका जिसको पुलिस ने 6 घंटों में आरोपी सहित बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार फरियादी सत्यदेव शर्मा द्वारा पुलिस में शिकायत की गई थी, कि उसका 10 चक्का डम्पर कैंपस में खड़ा था। जिसका गाड़ी नंबर MP04HE4772 है। और उसकी कीमत 25 लाख है, जो चोरी हो गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धरमपुर में अपराध क्रमांक 137/21 धारा 379 के तहत दायर कर मामला विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी धरमपुर पन्ना उप निरीक्षक सुधीर कुमार बैगी द्वारा उक्त घटना के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जिसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि एक 10 चक्का डम्पर अजयगढ तरफ से सिंहपुर तरफ जा रहा है। जिसका नंबर MP04HE4772 है। इसके बाद थाना प्रभारी धरमपुर एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए वहां पहुंच कर आरोपी को हाईवा सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *