ढाई साल से मैदागिन-गोदौलिया मार्ग खस्ताहाल

वाराणसी। 
मैदागिन-गोदौलिया मार्ग पर ढाई साल से नए-नए प्रयोगों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मार्च 2019 से लगातार इस मार्ग पर निर्माण कार्य हो रहा है, जिससे यातायात प्रभावित है। कारोबार पर असर पड़ रहा है।

ढाई साल पहले मैदागिन से नीचीबाग तक पाथ वे बनाया गया। जिसपर ढाई करोड़ रुपये खर्च हुए। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद इसे तोड़ा गया। वहीं इस मार्ग पर कवर्ड नाली (बंद नाली) का निर्माण हुआ। लेकिन महीनों तक सफाई न होने के बाद अब खुली नाली बनेगी। इसी तरह 83 करोड़ रुपये से सीसी रोड बनाने के दौरान भी हीलाहवाली के कारण अब आम लोग परेशान हो रहे हैं।

काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री राजकुमार शर्मा ने कहा कि मैदागिन-गोदौलिया मार्ग पर बेतरतीब तरीके से काम हो रहा है। लंबे समय से निर्माण कार्य चलने के कारण कारोबार पूरी तरह प्रभावित है। नीचीबाग बुलानाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व महामंत्री अश्विनी शाह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को इस मार्ग पर वन वे करना चाहिए। चार पहिया वाहन भी आते हैं, जिससे दिनभर जाम लगा रहता है। इन समस्याओं की कमिश्नर दीपक अग्रवाल से शिकायत भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *