70 करोड़ लेने के बाद भी नहीं बनाए घर, अब करनी होगी राशि वापस, प्रधानमंत्री आवास योजना का बुरा हाल

भागलपुर
भागलपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का बुरा हाल है। पांच साल में भी लाभुकों ने आवास पूरा नहीं किया। जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष के आवास का भी लक्ष्य मिलने वाला है। जिले में अभी भी 16 हजार से अधिक आवास अपूर्ण है। जबकि लाभुकों को 70 करोड़ से अधिक राशि भुगतान कर दी गयी है। आवास को पूरा कराना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

इंदिरा आवास योजना की जगह पर प्रधानमंत्री आवास योजना शुरु की गयी। इस योजना के तहत तीन किस्तों में लाभुकों को एक लाख 20 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इसके अलावा शौचालय और मनरेगा के तहत 90 दिनों की मजदूरी का भुगतान भी करना है। प्रत्येक किस्त में 40 हजार रुपये का भुगतान सीधे लाभुकों के खाते में किया जाता है। 

2016-17 से 2020-21 के बीच प्रथम किस्त लेने के बाद 16673 लाभुकों ने आवास नहीं बनाए हैं। इसमें पांच हजार से अधिक लाभुक दूसरी किस्त की राशि भी ले चुके हैं। तमाम निर्देशों के बावजूद आवास पूर्ण नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि बहुत से लाभुकों ने राशि दूसरे कामों में खर्च कर दी है तो कुछ राशि लेने के बाद कमाने बाहर चले गये हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *