लाल किले पर झंडा फहराने वाला एक लाख का इनामी है गुरजोत सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली
26 जनवरी को हुए लालकिला हिंसा मामले में स्पेशल सेल ने पंजाब में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरजोत सिंह है। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। गुरजोत सिंह पर आरोप है कि उसने लाल किले के पीछे वाले गुंबद पर चढ़कर झंडा फहराया था। खबरों के अनुसार उसे अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।

गुरजोत की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए दिल्ली में डीसीपी स्पेशल सेल संजीव यादव ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी लाल किला पर निशान साहिब का झंडा फहराने के आरोप में हुई है। बताते चलें कि दिल्ली पुलिस की तरफ से इस मामले पर दीप सिद्धू, जुगरात सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में जानकारी देने वालों को 1 लाख रुपये के नकद इनाम देने की घोषणा की गयी थी।

बताते चलें कि गणतंत्र दिवस के दिन लालकिला परिसर में हुई हिंसा मामले में इससे पहले दीप सिद्धू की भी गिरफ्तारी हुई थी। बाद में  दिल्ली की एक कोर्ट ने आरोपी दीप सिद्धू को ज़मानत दे दी थी लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी दूसरी गिरफ्तारी पुरातत्व विभाग की एफआईआर के आधार पर की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *