नुसरत के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

कोलकत्ता
 पश्चिम बंगाल की मशहूर अदाकारा नुसरत जहां (Nusrat Jahan) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं. उनकी प्रेग्नेंसी की खबर जब से सोशल मीडिया पर आई है वो सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं. उनकी हर फोटो अब वायरल होने लगी है. एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान अपना खूब ख्याल रख रही हैं.

नुसरत रख रहीं अपना ख्याल
नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. तस्वीर में नुसरत के आगे नींबू पानी रखा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में नुसरत ने लिखा- मुझे खुद पर विश्वास है. इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं.

 
नुसरत  ने इंस्टाग्राम कुछ और फोटोज भी शेयर किए हैं. ये फोटोज नुसरत के शूटिंग के दौरान के हैं. इन फोटोज में नुसरत काफी प्यारी दिख रही हैं. नुसरत ने कुल तीन फोटोज शेयर किए हैं, जहां दो फोटोज उनके क्लोज अप हैं, बल्कि एक फोटो नुसरत का मिड शॉट है. नुसरत ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ब्लॉसम एंड ब्लूम. नुसरत के इन इंस्टा फोटोज पर अभी तक करीब 50 हजार लाइक्स आ चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *