दिल्ली में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे ये तीन मेट्रो स्टेशन
नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में आज मेट्रो के तीन स्टेशन चार घंटे तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन की तरफ से इसकी जानकारी साझा की गई है। बताया गया है कि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
एमआरसी ने एक बयान में इसका कारण बताते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की सलाह के आधार पर सुरक्षा को देखते हुए येलो लाइन के तीन मेट्रो स्टेशन विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा को 26 जून को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बंद रखा जाएगा। स्टेशनों को बंद रखने के पीछे किसानों के आंदोलन को कारण माना जा रहा है। किसानों का आंदोलन शनिवार 26 जून को सात महीने पूरे कर रहा है। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर रैली की धमकी दी है। पश्चिमी यूपी और पंजाब से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं के लिए रवाना भी हो चुके हैं।
