मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में नीम का पौधा रोपा

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में नीम का पौधा लगाया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के परिपालन में प्रतिदिन पौधा रोपण करते हैं। प्राकृतिक रूप से एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सबसे अच्छी औषधि के रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी नीम बहुत उपयोगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *