पहलवान सुशील कुमार के साथ सेल्फी ले फंसे पुलिसकर्मी

नई दिल्ली
पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल  में बंद रेसलर सुशील कुमार  को शुक्रवार को दिल्ली की मंडोली जेल में शिफ्ट किया गया. सुशील कुमार को 2 नंबर जेल में रखा गया है. तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोपी सुशील कुमार के साथ सेल्फी ली, जो अब सुशील मीडिया पर वायरल हो रही है.

सुशील कुमार विनर से किलर कैसे बना?
बता दें कि साल 2008 में रेसलर सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने ओलंपिक पदक जीता था और तब उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी. लेकिन सागर धनखड़ हत्याकांड ने सुशील को विनर से किलर बना दिया. पुलिस इस सिलसिले में अब तक सुशील कुमार समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

सागर धनखड़ के साथ की थी मार-पीट
पुलिस के मुताबिक, 4 और 5 मई, 2021 की
मध्यरात्रि में सुशील कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहलवान सागर धनखड़ के साथ जमकर मार-पीट की थी. वारदात के वक्त सुशील के साथ 12-15 लोग और 3 गाड़ियां थीं. इनमें से एक शख्स हाथ में रिवाल्वर भी थी, जिसकी पहचान प्रिंस के तौर पर की गई थी. प्रिंस को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *