ग्वालियर में खिलौना क्लस्टर स्थापना के लिए आज निवेशकों के साथ बैठक करेंगे मंत्री सखलेचा
भोपाल
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा 23 जून 2021 को दिल्ली प्रवास के दौरान ग्वालियर में खिलौना क्लस्टर के रूप में उद्यमों की स्थापना के लिए निवेशकों से चर्चा करेंगे। यह बैठक दोपहर 3.30 बजे से कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में होगी ।केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्भावना है कि निवेशकों के साथ भेंट में ग्वालियर में फर्नीचर क्लस्टर के विकास को मूर्तरुप दिया जा सकेगा।
