चाय की गर्म चुस्कियां हो सकती हैं खतरनाक

चाय की गर्म-गर्म चुस्कियां आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। ईरान में हुए एक अध्ययन के मुताबिक फटाफट बेहद गर्म चाय पीने से गले के कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। यह खबर गर्म चाय के शौकीनों और प्याले में तूफान की बात करने वाली चाय कंपनियों को परेशान कर सकती हैं। अगर गर्म चाय पर शोध करने वालों की मानें तो बेहद गर्म चाय फटाफट पीने से गले के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि गर्म चाय पीने के क्या नुकसान हैं।

पहले भी कर चुके हैं दावा
वैज्ञानिकों का कहना है कि चाय को थोड़ा-सा ठंडा होने दें, यानि उबलती हुई चाय पीने से बचें। इससे पहले ब्रिटेन के कुछ शोधकर्ता भी बेहद गर्म पेय पदार्थ पीने से बचने की सलाह दे चुके हैं। शोध करने वाले कहते हैं कि 70 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म चाय पीने पर गले के कैंसर का खतरा आठ गुना बढ़ जाता है। रिसर्च के मुताबिक अगर 65 डिग्री सेल्सियस से कम ठंडी चाय पी जाए तो खतरे की संभावना न के बराबर है। तेहरान यूनिवर्सिटी आॅफ मेडिकल साइंस के रेजा मलेकिजादेह का दावा है कि उन्होंने उत्तरी ईरान में 571 स्वस्थ लोगों के चाय पीने की आदत का अध्ययन किया।

ज्यादातर लोगों की मौत
इस दौरान हर व्यक्ति ने एक दिन में एक लीटर बिना दूध की चाय पी। रेजा का दावा है कि जिन लोगों ने चाय दो मिनट से भी कम समय में पी, उनमें गले के कैंसर की संभावना धीरे-धीरे चाय पीने वालों से चार गुना ज्यादा पाई गई। उत्तरी ईरान के गोलेस्तान प्रांत में लोग

मदिरापान और धूम्रपान बहुत
कम करते हैं, लेकिन बावजूद इसके इस इलाके में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। वैसे दुनियाभर में गले के कैंसर के हर साल पांच लाख नए मामले सामने आते हैं, जिनमें ज्यादातर लोग दम तोड़ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *