योग और प्राणायाम हमारे जीवन को सुरक्षा प्रदान करता है-राज्य मंत्री परमारअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योग
भोपाल
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शाजापुर स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर, शुजालपुर मंडी में योगाभ्यास किया। परमार ने सभी प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग और प्राणायाम हमारे जीवन को सुरक्षा प्रदान करता है। कोरोना महामारी से बचाव का उपयुक्त उपाय योग के माध्यम से हमे मिलता है। स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए हम सभी को अपने-अपने घरों में योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए।
