शादी करने जा रही हैं साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी!

साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी क्यूट एंड स्टनिंग तस्वीरें शेयर करती हैं जो  मिनटों में ही वायरल होने लगती हैं। हाल ही में साईं पल्लवी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। दरअसल, सामने आईं तस्वीरों में वह अपने हाथों और पैरों में रची मेहंदी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने घर के गार्डन में बैठी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो वह येलो सूट में खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस के मन में यही सवाल आ रहा है कि क्या ये एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए साईं पल्लवी ने बताया है कि ये मेहंदी उन्होंने खुद डिजाइन की है। बस इसके बाद ही एक्ट्रेस की तारीफ में लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साईं पल्लवी जल्द ही राणा दग्गुबाती स्टारर फिल्म वीरता पर्वम में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह की एक और फिल्म श्याम सिंहा रॉय सुर्खियों में है जिसका हाल ही में दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *