वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया नारायणपुर जिले में निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

नारायणपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में नारायणपुर जिले में 69 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के 130 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। बघेल ने इनमें 29 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 38 कार्यो का लोकार्पण और 40 करोड़ 19 लाख रूपए के 92 कार्यो का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद भी किया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, विधायक अनूप नाग, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *