येदियुरप्‍पा सरकार चलाने की हालत में नहीं: BJP विधायक 

बेंगलुरु
कर्नाटक में फिर ये राजनीतिक ड्रामा शुरू हो गया है। हालांकि बीजेपी के तरफ से लगातार नेतृत्‍व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर रही है लेकिन जिस तरह सियासी हचलच मची हुई है उसे देखकर यही लग रहा है कि पार्टी के अंदर कुछ ठीक नहीं है। बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं ताकि सबकुछ ठीक किया जा सके। अब भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने येदियुरप्पा के नेतृत्व पर सवाल उठाया है और कहा है कि वह सरकार चलाने की हालत में नहीं हैं।
 
भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी एएच विश्‍वनाथ ने कहा है कि सरकार और पार्टी के बारे में जनता की राय नकारात्‍मक है। यह अच्‍छी बात नहीं है। उन्‍होंने कहा कि मैंने अरुण सिंह से कहा है कि येदियुरप्पा की आयु, उनका स्वास्थ्य को देखते हुए वह मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार चलाने की हालात में नहीं हैं। उनके मार्गदर्शन में उस स्थान पर किसी और को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। सरकार में पारिवारिक दखल से चीजें और खराब होंगी।'' एएच विश्‍वनाथ ले आगे कहा कि बीवाई विजयेंद्र और उनके दोस्त कह रहे थे कि हम पैसे इकट्ठा करते हैं और यह दिल्ली जाता है। यहां भी बुरा प्रचार हो रहा है। मैंने इस बारे में महासचिव को भी बताया है।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *